यूट्यूबर सौरव जोशी की 1 दिन की कमाई, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

यूट्यूबर सौरव जोशी की 1 दिन की कमाई, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में यूट्यूबर सौरव जोशी की 1 दिन की कमाई आपको बताने वाले हैं। और यह इतनी है कि जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

सौरव जोशी यूट्यूब की दुनिया में एक ऐसे शख्स है जिन्होंने बहुत कम उम्र में और बहुत कम टाइम में एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया है और आज वह यूट्यूब से बहुत अच्छे खासे रुपए कमाते हैं तो चलिए चर्चा करते हैं और आपको बताते हैं कि सौरव जोशी की कमाई कितनी है और उनके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी मैं आपके साथ यहां पर शेयर कर रहा हूं

सौरव जोशी का जन्म Sourav Joshi

यूट्यूबर सौरव जोशी की 1 दिन की कमाई

सौरव जोशी का जन्म 8 सितंबर 1999 को हल्द्वानी उत्तराखंड में हुआ था उनके गांव का नाम सोमेश्वर है आज सौरव जोशी की उम्र लगभग 24 साल हो चुकी है लेकिन इन्होंने यूट्यूब की दुनिया में टहलका मचा रखा है

इन्होंने 2019-20 में ब्लॉग वीडियो बनाना शुरू किया था। उस वक्त इंडिया में लॉकडाउन का दौर चल रहा था और यह लॉकडाउन में घर पर बैठे-बैठे बोर हो रहे थे। तो इन्होंने यह रास्ता चुना और अपने निजी जीवन के वीडियो बनाकर के यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू कर दिया।

सौरव जोशी के पिताजी हरियाणा  में पीओपी का काम किया करते थे और अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थे। जब सौरव जोशी ने वीडियो बनाना शुरू किया था तब उनके पास हीरो की एचएफ डीलक्स बाइक की और गोप्रो कैमरा अपने हेलमेट में लगा करके यह इधर-उधर घूम करके यह व्लाेग वीडियो बनाया करते थे।

Soirav joshi youtube chennal

सौरव जोशी ने अपने यूट्यूब केरियर की शुरुआत art चैनल से की थी जहां पर यह ड्राइंग किया करते थे और ड्राइंग की वीडियो वहां पर अपलोड किया करते थे। लेकिन लॉकडाउन में उनके पास काफी समय बच जाता था तो इन्होंने ब्लॉगिंग करना शुरू कर दिया और आज यह उस ड्राइंग वाले चैनल पर बहुत कम काम करते हैं

क्योंकि इनका यह चैनल बहुत ज्यादा ग्रो हो गया है और इस पर आज लगभग 22 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।

आपको बता दें कि सौरव जोशी आज भारत के नंबर वन ब्लॉगर हैं और इनका वीडियो अपलोड होते ही मिलियन व्यू क्रॉस कर जाता है तो इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी कमाई कितनी होती होगी तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में भी पूरी डिटेल से बताने वाले हैं।

सौरव जोशी फैमिली Sourav Joshi Family

बात करें सौरव जोशी की फैमिली के बारे में तो सौरव जोशी अपने मम्मी, पापा के साथ रहते हैं उनके पिताजी का नाम हरेंद्र जोशी तथा माताजी का नाम हेमा जोशी है। इनका एक भाई है जिसका नाम साहिल जोशी है। पीयूष जोशी और कुनाली जोशी उनके चचेरे भाई हैं आप वीडियो में देखते होंगे कि उनके चाचा चाची भी इनके साथ ही रहते हैं।

सौरव जोशी की शिक्षा

सौरव जोशी का जन्म अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर नामक गांव में हुआ था। उसके बाद यह हरियाणा शिफ्ट हो गए जहां पर सौरव जोशी ने अपना पूरा बचपन बिताया। और शुरुआती पढ़ाई भी वहीं पर की, सौरव जोशी अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के हिस्सा के गवर्नमेंट स्कूल से की थी

इसके बाद इन्होंने बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स BFA में ग्रेजुएट किया था। इसीलिए सौरव जोशी एक बहुत अच्छे आर्टिस्ट भी है इनके आर्ट के वीडियो आप इनके आर्ट वाले चैनल पर जाकर के देख सकते हैं। यह बहुत ही कमाल की हाई लेवल के पेंटिंग बनाते हैं।

सौरव जोशी का जीवन About Sourav Joshi

सौरव जोशी ने अपने जीवन में ज्यादा कुछ नहीं देखा था उनके पिताजी एक मिडिल क्लास से बिलॉन्ग रखते हैं और यह खुद एक टू व्हीलर बाइक से अपनी वीडियो की शुरुआत की थी अगर आप उनके वीडियो शुरुआत से देखते हैं तो आपको इस बात का पता होगा।

सौरव जोशी ने आज जो कुछ भी किया है सब अपने दम पर किया है। सौरव जोशी के पास सबसे पहली फोर व्हीलर कार इनोवा क्रिस्टल आई थी। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई गाड़ियां खरीद ली है। सौरव जोशी ने अपनी इनोवा गाड़ी अब बेच दी है

यूट्यूबर सौरव जोशी की 1 दिन की कमाई
sourav joshi new car

उसके बाद उन्होंने फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीद ली। उसके बाद उन्होंने एक टाटा की थार खरीदी थी। और अभी हाल फिलहाल इन्होंने एक स्पोर्ट कार भी खरीदी है। जिसकी कीमत लगभग 1 करोड रुपए है। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सौरव जोशी ने कितना कुछ हासिल किया है और वह कितने रुपए कमाते होंगे।

सौरव जोशी की 1 दिन की कमाई कितनी है Sourav Joshi Income

दोस्तों लोगों को इस बात का बहुत ज्यादा कंफ्यूजन है कि सौरव जोशी के वीडियो पर इतने मिलियन व्यू आते हैं तो वह कितने रुपए कमाते होंगे। महीने की कमाई तो आपको लोग बहुत सारे बता चुके होंगे, लेकिन मैं आज आपके यहां पर बताऊंगा कि यह एक दिन में कितने रुपए कमाते हैं।

दोस्तों यहां पर में जो आंकड़ा आपको बता रहा हूं वह कोई फिक्स नहीं है क्योंकि यूट्यूब की कमाई कभी फिक्स नहीं होती है। व्यू के हिसाब से ऊपर नीचे होती रहती है। लेकिन फिर भी एक अंदाज के मुताबिक में आपके यहां पर बता रहा हूं कि सौरव जोशी की एक दिन की कमाई डेढ़ लाख से 2 लाख रुपए तक होती है। और इसके अलावा अगर इनको कोई स्पॉन्सरशिप मिलती है तो वह उसका अलग चार्ज लेते हैं। और यह काफी महंगी स्पॉन्सरशिप लेते हैं। यह एक स्पॉन्सरशिप के लगभग 5 से 10 लख रुपए चार्ज करते हैं।

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि सौरव जोशी के 1 दिन की कमाई कितनी है और यह महीने में कितना कमाते हैं। और 1 साल में कितना कमाते हैं। उनकी कमाई करोड़ में है।

इसीलिए आज उन्होंने अपने गांव में खुद की जमीन खरीद करके वहां पर एक बड़ा मकान भी बनाना शुरू कर दिया है। एक स्पोर्ट कार भी खरीद ली है और इस वक्त वह विदेश की काफी यात्रा भी कर रहे हैं। तो यह सब इनके यूट्यूब चैनल की ही करामात है यही से इनको इतनी ज्यादा कमाई होती है।

तो दोस्तों कैसा लगा आपको यह आर्टिकल क्या आप भी सौरव जोशी के ब्लॉग देखते हैं अगर हां तो हमें कमेंट बॉक्स में सौरव जोशी के बारे में अपनी राय जरुर दें। हमारे आर्टिकल को यहां तक पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।

यह भी पढ़ें – सौरभ जोशी बायोग्राफी इन हिंदी

Leave a comment